Principles of Personal Performance लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Principles of Personal Performance लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

Definition of Accept / मानने की परिभाषा

"" मानना ""

"" व्यक्तिगत प्रदर्शन सिद्धांत के पंचतत्व में  अंतिम पड़ाव "" मानना "" है।

"" आदर, सम्मान व समर्पण के प्रति श्रद्धा युक्त मौन ही मान कहलाता है। ""

"" गुण, श्रेष्ठता के प्रति न्यौछावर होना ही मान कहलाता है। ""

"" किसी विषय के सभी परिप्रेक्ष्य की गहनता से जांच परख के उपरांत स्वीकारोक्ति या आगे बढ़ने की प्रक्रिया ही मनन कहलाता है। "

"" किसी विषय या विचार के प्रति निष्ठापूर्वक अनुसरण करना ही मानना कहलाता है।""

वैसे मानस के अंदाज में -
"" म "" से मर्यादा जहां वार्तालाप का आधार बने,
वहाँ हाजिर जवाब होने के साथ साथ सलीके से बात करना आ ही जाता है ;

"" न "" से निःशब्द जहां रहने की शैली कभी कभी अपनाई जाये,
वहाँ हालातों पर तसल्लीबख्श अध्ययन के साथ व्यक्तित्व के विकास में भी निर्णायक भूमिका निभाई जा सकती है ;

"" न "" से नतमस्तक  जहां अपने से अधिक गुणों / बड़ों को सम्मान देने हेतु प्रस्तुत हो,
वहाँ आदर, सद्भाव के साथ समर्पण भी देखने लायक होता है ;

 "" वैसे मर्यादा के प्रति जहां निःशब्दता और उसके साथ नतमस्तक होना ही मानना कहलाता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

सोमवार, 17 जनवरी 2022

Definition of Understand / समझने की परिभाषा

"" समझना ""

"" व्यक्तिगत प्रदर्शन सिद्धांत के पंचतत्व में  तृतीय पड़ाव "" समझना "" है।

"" विचारों  【मतों 】  के संकलन व उनके सारगर्भित सन्देश  को धारण व निस्तारण की शक्ति का आभासी होना ही समझ कहलाता है। ""

"" आपके विचार विश्लेषण, तर्क के साथ संयोजित होकर आपकी आत्मशक्ति बने तो उसे समझ कहते हैं। "" 

"" निज ज्ञान का वास्तविक जीवन में आंकलन से निचोड़ तक प्रदशर्न करवाये वह समझ ही तो है। ""

वैसे मानस के अंदाज में -

"" स "" से संश्लेषण जहां जीवन या कार्यशैली का हिस्सा बनने लगे,
वहाँ कोई बिंदु अछूता रह जाये वह सम्भव नहीं ;

"" म "" से मार्मिकता जहां रिश्तों की डोर को जोड़ने का आधार बनने लगे,
वहाँ आपसी प्रेम व समर्पण कूट कूट कर भरा रहता है ;

"" झ "" से झुकाव जहां असूलों के प्रति होने लगे,
वहाँ व्यापार ही नहीं जीवन का हर पहलू में निखार आना लाज़मी है  ;

"" न "" से नवाचार जहां सोच की स्वीकृति में प्राथमिकी में दर्ज हो,
वहाँ नये नये आयामों को खुले मन से सहज ही स्वीकृति मिलती है ;

"" वैसे संश्लेषण जहां मार्मिकता प्रति झुकाव के साथ हो,
वहाँ नवाचार के प्रति आतुरता दिखे वही तो समझना कहलाता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

रविवार, 16 जनवरी 2022

Definition of Think / सोचने की परिभाषा

"" सोचना ""

"" व्यक्तिगत प्रदर्शन सिद्धांत के पंचतत्व में  द्वितीय पड़ाव "" सोचना "" है।

"" समयानुकूल चाल चलन सोच को ही परिलक्षित करता है। ""

"" सोच समकालीन चुनाव का बेहतरीन प्रदर्शन ही तो है। ""

"" यथार्थ में चरितार्थ होता प्रदर्शन सोच ही तो है। ""

वैसे मानस के अंदाज में - 

"" स "" सारगर्भित जहां बातें सिर्फ जुमले  ना बन पायें तो,
वहाँ गूढ़ चिंतन व मनन होना अवश्यम्भावी होता है ;

"" च "" चयन जहां  होने पर अपने निर्णय पर अडिग रहना प्राणी सीख  जाये,
वहाँ सार्थकता व सामर्थ्यता दोनों अकल्पनीय परिणाम दर्शाती हैं ;

"" न "" निरन्तरता जहां कार्य में बनी रहती है ,
वहाँ हुनर तराशने की जरुरत नहीं वास्तविकता में ही परिलक्षित होता है ;

"" वैसे सारगर्भित चयन में निरन्तरता बने रहना ही तो सोचना कहलाता है। ""

"" स्वविवेक , स्वतंत्र व समर्पणभाव से युक्त विचारों के चुनाव की सतत व निर्बाध प्रक्रिया ही सोचना कहलाती है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

शनिवार, 15 जनवरी 2022

Definition of Write / लिखने की परिभाषा

"" लिखना ""

"" व्यक्तिगत प्रदर्शन सिद्धांत के पंचतत्व में  चतुर्थ पड़ाव "" लिखना "" है।

"" विचारों को अर्थपूर्ण उकेर कर व्यवहारिक रूप प्रदान करना ही तो लिखना है। " 

"" भाव व सपनों को शब्दावली से रेखांकन से सारगर्भित दर्शाना ही तो लिखना कहलाता है। ""

"" ल "" से लयबद्ध जहां कार्य में होकर उसका निस्तारण हो,
वहाँ कार्य की कुशलता व गम्भीरता दोनों का परिचय देखने को मिलता है ;

"" ख "" से खबर 【 सूचना 】 जहां हर पल आपको सजग करती हो,
वहाँ नियमित रूप से अध्ययन करना आदत में शामिल होना लाजमी है ;

"" वैसे लयबद्ध जहां खबर 【 सूचना 】 हो वह लेख कहलाता है। ""

"" न "" से निरूपण जहां कार्य ही नहीं मानवीय व्यवहार में भी शामिल होने लगे,
वहाँ कार्य की गुणवत्ता ही नहीं कुशल नेतृत्व का उभरना भी अवश्यम्भावी है ;

"" वैसे लयबद्ध  ख़बर 【 सूचना 】 का जहां निरूपण हो, 
वहाँ वह लेखन कहलाता है। ""

"" वैसे लयबद्ध  ख़बर 【 सूचना 】 का निस्तारण ही लिखना कहलाता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/

मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी - मानस पँथ
उद्देश्य -  सामाजिक व्यवहारिकता को सरल , स्पष्ट व पारदर्शिता के साथ रखने में अपनी भूमिका निर्वहन करना।

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

Definition of Read / पढ़ने की परिभाषा

"" पढ़ना ""

"" व्यक्तिगत प्रदर्शन सिद्धांत के पंचतत्व में पहला पड़ाव "" पढ़ना "" है।

*"" किसी विषय विशेष के पक्ष विपक्ष का ढांचा पढ़ कहलाता है। ""*

*"" रूचि विशेष प्रसंग को गहनता से जानने, समझने व तार्किकता में निःशब्द  बनाने को ही पढ़ना कहते हैं। ""*

वैसे मानस के अंदाज में  -

"" प ""  से पक्ष विपक्ष जहां प्रतियोगिता में सदैव बना रहता है,
वहाँ स्वस्थ मानसिकता का विकसित होना लाजमी है ;

"" ढ़ ""  से ढांचा जहां बनाने की प्रक्रिया कार्य जगत में बनी रहती है,
वहाँ कार्यप्रणाली सुसंगत, वैज्ञानिक होनी लाज़मी है

"" न "" से निरुत्तर जहां हर चैलेंज / कठिनाई / बाधा को किया जाता है,
वहाँ योग्यता व साहस कूट कूट कर ही भरा रहता है ;

वैसे पक्ष विपक्ष का ढांचा जहां निरुत्तर स्वविवेक से हो वही तो पढ़ना कहलाता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

Ravana Slaughter / रावण वध

"" रावण वध "" या  "" सुनियोजित अपने ही कुल का सामुहिक उद्धार "" या "" स्त्री के सम्मान हेत...

DECENT POST