Principles of Self-Determination लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Principles of Self-Determination लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 जनवरी 2022

Definition of How / कैसे की परिभाषा

"" कैसे ""
★★  आत्मचिंतन / कार्यकारण सिद्धांत के पंचतत्व में 
अंतिम पड़ाव "" कैसे "" ही  है। ★★

""  कार्य निष्पादन की सफलता लक्ष्य निर्धारण की रीति तय करती है जिसे हम कैसे से सम्बोधित करते हैं। ""

""" मंजिल हासिल करने के ढंग को ही कार्यकारण सिद्धांत में कैसे कहा जाता है। ""

"" जीत का स्वाद / जश्न आपका आचरण तय करता है जिसे हम कैसे की संज्ञा देते हैं। ""

वैसे मानस के अंदाज में - 

"" क "" से कर्मक्षेत्र जहां अपने सपनों / मकसद को पूरा करने के लिए   जीवन को ही मैदान बने,
वहाँ सपनों के साथ साथ अकल्पनीय घटित होना प्रकृति की नियति में शामिल हो जाता है ;

"" स "' से साध्यता जहां सिर्फ लक्ष्य को लेकर बनी हो,
वहाँ काम अधूरा रह जाना नामुमकिन  ही नजर आता है। ;

"" वैसे कर्मक्षेत्र की साध्यता जहां सुनिश्चित हो वहाँ अपनाया गया तरीका ही कैसे को प्रतिनिधित्व करता है। ""

"" कैसे प्रश्न विधि /ढंग का प्रतिनिधित्व करता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

शनिवार, 22 जनवरी 2022

Definition of Where / कहाँ की परिभाषा

"" कहाँ  ""
★★  आत्मचिंतन / कार्यकारण सिद्धांत के पंचतत्व में 
चतुर्थ  पड़ाव "" कहाँ "" ही  तो है। ★★

"" कार्य क्षेत्र की सरहद का निर्धारण  सिर्फ कहाँ से ही तो होता है। ""

"" पराकाष्ठा किसी भी सोव / विचार की सीमाओं को सिर्फ कहाँ से ही तो सम्बोधन करवाती है। ""

"" मंजिल का स्वागत  या गन्तव्य तक की पहुंच दोनों में कहाँ का निर्धारण पहले ही करना होता है। ""

"" वैसे मानस के अंदाज में -

"" क "" से कार्यप्रणाली जहां पहले से ही निर्धारित कर फिर कार्य का संचालन किया जाये ,
वहाँ कार्य निष्पादन बड़े ही सलीके किया जाता है ;

"" ह "" से हद जहां बंधन मुक्त ना होकर परिधि / घेरे की मोहताज हो,
वहाँ परिणाम बहुत कुछ पहले ही अनुमानित हो जाते हैं ;

"" वैसे कार्यप्रणाली की हद ही  कहाँ / कहाँ तक से परिचय करवाती है। ""

"" कहाँ प्रश्न सीमा / स्थान  का प्रतिनिधित्व करता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

Definition of When / कब की परिभाषा

"" कब ""
★★  आत्मचिंतन / कार्यकारण सिद्धांत के पंचतत्व में 
तृतीय पड़ाव "" कब "" ही  तो है। ★★

"" कार्य सम्पूर्णता की घड़ी जब निश्चित हो तो वह कब से ही सम्बोधित होती है। ""

"" वक़्त की धुरी कब से ही तो अपनी गिनती का आरम्भ करवाती है। ""

"" मौका जब लक्ष्य की साध्यता से सिद्धार्थ दिखाने का हो तो काल का निर्धारण बिना कब तक के सम्भव ही नहीं। ""

"" वैसे मानस के अंदाज में -

"" क "" से कार्यसिद्धि जहां प्राणों की बाजी से बनी हो,
वहाँ जादुई आंकड़ों के साथ ही परिणाम नजर आते हैं ;

"" ब "" से बेमियादी पाबंदी जहां भी कार्य निस्तारण हेतु लगाई जाती है,
वहाँ कभी कभी सफलता आंकड़ों पर नहीं मेहनत के तरीकों पर सन्तोष जाहिर करवाती है ;

"" वैसे कार्यसिद्धि की बाध्यता या बेमियादी पाबंदी ही कब / कब तक से रूबरू करवाती है। ""

"" कब प्रश्न समयावधि  का प्रतिनिधित्व करता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

Definition of Why / क्यों कि परिभाषा

"" क्यों ""
★★  आत्मचिंतन / कार्यकारण सिद्धांत के पंचतत्व में 
द्वितीय पड़ाव "" क्यों "" ही तो है। ★★

"" लक्ष्य साधने का अभिप्राय बिना क्यों के सम्भव ही नहीं। ""

"" परिणाम की परिणीति ध्येय की प्रगाढ़ता पर निर्भर करती है और वह बगैर क्यों के मुमकिन ही नहीं। '"

"" प्रयोजन का आधार स्तम्भ क्यों ही तो है। ""

वैसे मानस के अंदाज में -

"" क् "" से कार्यशैली जहां वैज्ञानिकता व तार्किकता के आधार पर गठित की जाती है,
वहाँ परिणाम सदैव फलदायी के साथ सकारात्मक ही निकलते हैं ;

"" य "" से योजना जहां किसी भी लक्ष्य को हासिल करने हेतु बनाई जाये तो,
वहाँ सिद्धि की प्राप्ति योजना के क्रियान्वयन पर ही निर्भर करती है ;

"" वैसे कार्य जहां योजना के अनुरूप हो वहाँ निर्धारक मूल तत्व क्यों ही तो है। ""

"" क्यों प्रश्न आशय / इरादे का प्रतिनिधित्व करता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

बुधवार, 19 जनवरी 2022

Definition of What / क्या की परिभाषा

"" क्या ""
★★  आत्मनिर्णय / कार्यकारण सिद्धांत के पंचतत्व में पहला पड़ाव 
"" क्या "" ही तो है। ★★

"" वर्तमान वस्तुस्थिति के प्रति जिज्ञासा  क्या को जन्म देती है। ""

"" बोधात्मक ज्ञान की उत्सुकता से ही क्या का बीजारोपण होता है। ""

वैसे मानस के अंदाज में -

"" क् "" से किसी वस्त्र / विचार जहां उपयोगी या अनुपयोगी उसकी स्थिति पर निर्भर करता हो,
वहाँ निर्णय सिर्फ फायदे को देखकर ही लिये जाते हैं ;

"" य "" से यथास्थिति जहां किसी कार्य के निर्धारण से जुड़ी हुई हो,
वहाँ निर्णय सदैव सकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं ;

"" वैसे किसी वस्तु / विचार की यथास्थिति क्या से ही तो सम्भव होता है। ""

"" क्या प्रश्न  वस्तुस्थिति  का प्रतिनिधित्व करता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

Ravana Slaughter / रावण वध

"" रावण वध "" या  "" सुनियोजित अपने ही कुल का सामुहिक उद्धार "" या "" स्त्री के सम्मान हेत...

DECENT POST