सोमवार, 31 जनवरी 2022

Definition of Presentation / प्रदर्शन की परिभाषा

"" प्रदर्शन ""

"" अपने क्रियाकलापों को सहजता से सार्वजनिक करने की कवायद ही प्रदर्शन कहलाता है। ""

"' आचार विचार किसी के समक्ष प्रस्तुतिकरण में कर्त्तव्यनिष्ठता का परिचय ही प्रदर्शन कहलाता है। ""

मानस  के अंदाज में -

"" प "" से प्रत्यक्ष जहां होना विचारों रखने के लिए जरूरी हो,
वहाँ सरलता व सहजता के साथ विचारों को रखने में मदद मिलती है ;

"" र "" से रोजमर्रा जहां आदतों को कुछ हद तक बता दे,
वहाँ चरित्र का निर्माण / धूमिल होना आदत की श्रेणी पर निर्भर करता है ;

"" द "" से दम जहां अपने हुनर व बल का नेतृत्व करे,
वहाँ बहुत कुछ हद तक सार्मथ्य को जग जाहिर करवाता है ;

"" र ""  से रस्मोरिवाज जहां  सामाजिकता से परिचय करवाने लगे,
वहाँ पारिवारिक माहौल का बखूबी अंदाजा लग ही जाता है ;

"" श "' से शिष्टाचार जहां जीवनशैली में सिरमौर रहने लगे,
वहाँ सभ्यता के साथ विनम्रता का बेजोड़ मेल दिखने को मिलता है ;

"' न "' से नज़ारा जहां हर दिन खूबसूरत विचारों का ही बनने लगे,
वहाँ जीवन में एक बढ़कर एक अच्छे शुभचिंतक मिलने लाज़मी होते हैं ;

"" वैसे प्रत्यक्ष के साथ जहां रोजमर्रा में दम व रस्मोरिवाज भी देखने को मिले,
वहाँ शिष्टाचार भरा नजारा  ही प्रदर्शन कहलाता है। ""

If you want to *Read This & More Articles.* 
Please click on *Below Links.*
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

रविवार, 30 जनवरी 2022

Definition of Philosopher / दार्शनिक की परिभाषा

"" दार्शनिक ""

"" प्रकृति की उत्पत्ति और उसके क्रियान्वयन को जानने व समझने की जिज्ञासा से ही दार्शनिक का जन्म होता है। ""

"" प्राकृतिक रहस्यों में से मानव के जन्म और जीवन के औचित्य की अनभिज्ञता को भिज्ञ में बदलने की खोज ही उसे दार्शनिक बनाती है। ""

"' रूढ़िवादी विचारों से मुक्ति दिलाते हुए सरल, सहज व पारदर्शी व्यवस्था से सुखद जीवन की ओर अग्रसर करवाने वाली विचारधारा के जनक को दार्शनिक कहते हैं। ""

मानस  के अंदाज में -

"" द "" से दूरदर्शी जहां होना समझदारी की निशानी लगाने लगे,
वहाँ व्यवहार ही नहीं व्यापार में नये आयाम स्थापित होते हैं ;

"" र ""  से रहस्य उद्धारक जहां प्रकृति के मूल तत्वों के बारे में चर्चा करे,
वहाँ भगवान, आत्मा जैसी तत्वों की स्वीकार्यता, बहिष्कृत या तटस्थता दर्शानी पड़ती है ;

"" श "' से शिक्षार्थी जहां बनकर जीवन  जिया जाये, 
वहाँ व्यक्ति गुणों में नहीं उनके निर्वहन में भी अकल्पनीय भूमिका अदा करता है ;

"' न "' से निर्मोही जहां रहना संतत्व व गम्भीर होने की निशानी बनने लगे,
वहाँ अपना या पराया नहीं सिर्फ विचारधारा ही महत्व रखती है ;

"" क "" से कर्मयोगी जहां रहना हर इंसान का इच्छा में शामिल हो,
वहाँ विचारधारा में कर्म की प्रधानता सर्वोच्चता में बनी रहती है। ""

"" वैसे दूरदर्शी , रहस्य उद्धारक जहां शिक्षार्थी  होने के साथ निर्मोही भी हो,
वहाँ कर्मयोगी होकर नव विचारधारा का प्रणेयता ही दार्शनिक कहलाता है। ""
"" ज्ञान का अनुरागी होने के साथ तत्व या ज्ञान का मीमांसक हो तो वह दार्शनिक कहलाता है। ""

If you want to *Read This & More Articles.* 
Please click on *Below Links.*
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

शनिवार, 29 जनवरी 2022

Definition of Philosophy / दर्शन की परिभाषा

"" दर्शन ""

"" मानवीय जीवन जीने की कला ही दर्शन है। ""

"" वचन और कर्म की व्यवहारिकता में प्रदर्शन ही आपका दर्शन कहलाता है। ""

"" ज्ञान से प्रेम के चरितार्थ में अन्य विचारों से निज विचार को श्रेष्ठ सिद्ध करने के तर्क ही दर्शन कहलाता है। ""

मानस  के अंदाज में -

"" द "" से दक्षता / कार्यकलाप जहां साबित करने के लिए मेहनत करनी पड़े,
वहाँ हुनर में निखार के साथ त्रुटि भी धीरे धीरे कम होने लगती है ;

"" र ""  से रीति नीति जहां आपके आचरण को गढ़ने लगे,
वहाँ सोच समझकर ही विचारों का चयन होना चाहिए ;

"" श "' से शिष्टता जहां आपके व्यवहार से झलकती हो,
वहाँ जिंदादिली आपकी आँखों से टपकती है ;

"' न "' से नित्यकर्म जहां अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए समर्पित हो,
वहाँ सफलता के साथ अकल्पनीय घटित होना हैरान नहीं करता ;

"" वैसे दक्षता व रीति नीति का शिष्टता से नित्यकर्म करना ही दर्शन कहलाता है। ""

If you want to *Read This & More Articles.* 
Please click on *Below Links.*
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

Definition of Principal / सिद्धांत की परिभाषा

""" सिद्धांत ""

"" किसी गुण व कार्य की विशेष दक्षता ही सिद्धि कहलाती है। ""

"" प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निपुणता या महारत हासिल करना ही सिद्धि कहलाती है। ""

"" व्यवहारिक नियमावली जिसके प्रति पूर्ण मनोयोग से समर्पित होना ही उसे सिद्धांत बनाता है। ""

"" जीवनशैली द्वारा वह निर्धारण जिसके प्रति समर्पण और निष्ठा के साथ क्रियान्वयन भी शामिल हो,
उसे सिद्धांत कहते हैं। ""

"" किसी क्रियाप्रणाली को संचालित करने हेतु नियमों के निर्धारण व निर्देशन के मूल तत्व ही सिद्धांत कहलाते हैं। ""

मानस के अंदाज में -

"" स "" से संजीदगी जहां कार्यव्यवहार में शामिल होने लगे,
वहाँ कार्यकुशलता के साथ साथ परिणाम भी बदलने लगते हैं ;

"" ध "" से ध्यान जहां निपुणता के साथ  निभाया जाये,
वहाँ गुणवत्ता हर चीज में देखने लायक बनती है ;

"" द "" से दूरदर्शिता जहां नवस्थापना या नवसंचार के लिये अपनाई जाये,
वहाँ उसकी उपयोगिता कई गुना बढ़ जाती है ;

"" न "" से नियमबद्धता जहां जब कार्यशैली के लिये अपनाई जाती हो,
वहाँ संचालन सुचारू रूप से होना भी तय हो ही जाता है ;

"" त "" से तर्कशीलता जहां निर्णय लेने में प्रमुखता रखे,
वहाँ सही व गलत नहीं सिर्फ सैद्धांतिक तय होता है ;

"" वैसे संजीदगी जहां ध्यान / कर्म और दूरदर्शिता के प्रति हो, वह सिद्धि कहलाती है। ""

"" "" वैसे संजीदगी जहां ध्यान / कर्म और दूरदर्शिता के प्रति हो,
वहाँ नियमबद्धता के साथ तर्कशीलता  ही सिद्धांतों का निर्माण करती है। ""

If you want to *Read my Article.* Please click on *Below Links.*

https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

गुरुवार, 27 जनवरी 2022

Definition of Struggle / संघर्ष की परिभाषा

"" संघर्ष ""

"" विरोधाभासी परिस्थितियों की मौजूदगी में लक्ष्य को समर्पित अथक प्रयासों को संघर्ष कहते हैं। ""

"" अपनी जिद की सिद्धि में न्यौछावर अनेकानेक परिश्रम ही संघर्ष कहलाते हैं। ""

""  जिंदादिली के साथ जनूनीयत को साबित करने की भागमभाग / दौड़ ही संघर्ष है। ""

"" सपनों को सच करने की चाहत में  अलग थलग पड़े माहौल में भी लहू व पसीने के फर्क को मिटाने की जद्दोजहद ही संघर्ष कहलाता है। ""

मानस के अंदाज में -

"" स "" से संजीदगी जहां जीवन शैली की सिरमौर बनती हो,
वहाँ सफलता का कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता ;

"" न् "" से न्याय जहां सर्वोपरि मानवीय मूल्यों के गुणों में दर्ज हो,
वहाँ भेदभाव की कोई गुंजाइश रह नहीं जाती ;

"" घ "" से घटक जहां सद्गुणों का प्रतिनिधित्व करे,
वहाँ व्यवहार उच्च व प्रगाढ़ बनते हैं ;

"" र "" से रस्साकशी जहां अपने विषयों को हल करने बाबत में हो,
वहाँ परिणाम मेहनत, लग्न व दूरदर्शिता तय करती है ;

षड्कर्म 
1. शक्ति / तन,
2. विचार /मन, 
3. अर्थ / धन, 
4. श्रम /कर्म, 
5. सेवा  
6. समर्पण 

"" ष "" से षड्कर्म जहां अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयोग हों,
वह गगनचुंबी कामयाबी हासिल करना भी बच्चों का खेल नजर आता है ;

"" वैसे संजीदगी जहां न्याय घटक के साथ मिलकर रस्साकशी करे,
वहाँ षड्कर्म की सक्रियता या दौड़धूप को ही संघर्ष कहते हैं। ""

If you want to *Read This & More Articles.* 
Please click on *Below Links.*

https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

बुधवार, 26 जनवरी 2022

गणतंत्र / संविधान दिवस

"" गणतंत्र / संविधान दिवस "" 

"" नियमों व सिद्धांतों को समर्पित सर्वमान्य लिखित प्रस्ताव ही संविधान कहलाता है। ""

"" विधिवत शासन प्रक्रिया हेतु सैद्धांतिक नियमावली परिपत्र ही संविधान कहलाता है। ""

"" समय, क्षेत्र विशेष, सामाजिक रीतिरिवाजों व विचारधारा की परिपूर्णता  हेतु सर्व ऐच्छिक न्याय संहिता को ही संविधान कहते हैं। ""

वैसे मानस के अंदाज में -

"" स "" से समर्पण जहां सिर चढ़कर बोलता हो,
वहाँ लिखित ही नहीं मौखिक पर भी इंसान जान छिड़कता है ;

"" न् "" से न्याय संगत ढांचा  जहां जितना मजबूत, पारदर्शी व समानता के भाव से युक्त हो,
वहाँ सर्वधर्म समभाव व सर्वकल्याण सुनिश्चित रहता है ;

"" व "" से वचनबद्धता जहां ईमान से बढ़कर निभाई जाती हो,
वहाँ प्रेम नही समर्पण भी अपने हर बार नये आयाम लिखता रहता है ;

"" ध "" से धर्मपरायणता जहां कर्म व मानवीय मूल्यों को ही पूजती हो,
वहाँ धर्म का मतलब ही नैसर्गिक गुण होता है ;
 
"" न "" से नियमपरिपूर्ण परिपत्र जहां सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ दर्ज होता हो,
वहाँ प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त ही नजर आती है ;

"" वैसे समर्पण जहां न्याय संगत ढाँचे के साथ वचनबद्धता व धर्मपरायणता को लेकर खड़ा हो,
वहाँ नियमपरिपूर्ण परिपत्र ही संविधान कहलाता है। ""

"" दिवस ""

"" कार्य योजना को समर्पित वेलाओं भरा विशेष ही दिवस कहलाता है। "

"" रोजमर्रा से कुछ अलग करने की निर्धारित घड़ी के काल खण्ड को दिवस कहते हैं। ""

""  समय चक्र पर कार्य परिणीति को अंकित करना ही उसको दिवस बनाता है। ""

"" द "" से दर्ज विशेष जहां कार्य प्राथमिकता में रहते हों,
वहाँ संचालन व क्रियान्वयन विधि बहुत ही आकर्षक नजर आती हैं ;

"" व "" से वन्दना / व्यवहार जहां कार्य की पूजा की तरह आते हों,
वहाँ निश्चित ही अवश्यम्भावी परिणाम निकलते हैं ;

"' स "" से सूरज वेला जहां दिन में कर्म ही वन्दना की परिचायक रहता हो,
वहाँ शुभ अशुभ कोई मायने नहीं रखता है ;

"' वैसे  व्यवहार / वन्दना जहां दर्ज विशेष सूरज वेला में घटित हों, 
वहाँ उसे दिवस ही कहते हैं। ""

"" वैसे समर्पण जहां न्याय संगत ढाँचे के साथ वचनबद्धता व धर्मपरायणता को लेकर खड़ा हो,
वहाँ नियमपरिपूर्ण परिपत्र की वन्दना हेतु दर्ज विशेष सूरज वेला को ही संविधान दिवस कहते हैं।""

If you want to *Read my Articles.* Please click on *Below Links.*

https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

Defination of SMARTNESS

*"" SMARTNESS ""*

*"" With modernity, the way of the earthly lifestyle is called smartness. ""*

"" Along with being ideologically, the way of living life related to ground reality is called smartness. ""

*"" Smartness is the act of presenting a glimpse of practicality in conduct along with ideas. ''"*

*- Meaning according with MANAS -*

*- Scientific Method -*

When scientific method is reflected in thoughts, baseless facts disappear.

*- Motivation -*

Motivational thoughts, once in a while, work to breathe life into the dead.

*- Adventure -*

Adventure motivates to try something new again and again.

*- Reality -*

Reality always keeps close to ground reality as well as practicality.

*- Timeliness -*

Timeliness introduces not only the value of time but also the strength of time.

*- Negotiations Art -*

The art of negotiations not only trades but also makes profit by managing losses with behavior.

*- Entrepreneurship -*

Entrepreneurship is one of the best skills of human lifestyle.

*- Self reliance -*

Self-reliance is not a necessity but a rite to be proud of oneself.

*- Seriousness -*

Seriousness is just an exercise in showing awareness of all habits.

*"" By the way, the ideology which has Scientific Method, Motivation, Adventure, Reality ,Timeliness, Negotiation Art, Entrepreneurship, Self reliance , Seriousness is also called  "" SMARTNESS "". ""*

Below link for Read Full Article -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

सोमवार, 24 जनवरी 2022

Definition of Smart

"" SMART ""

"" The person who gives priority to reality from time to time along with modernity is called "" SMART"". ""

"" Making life a sign of progressiveness with ethics is called " SMART ". ""

 *According with Manas  -*

 *Scientific -*

"" The scientist is the one who tries to make human life simple, pleasant and develop it according to nature. ""

*Motivator -*

The one who insists on achieving success and achievements through struggle in life is called motivator.

*Adventurous -*

Putting aside the difficulties, writing a new script only makes everyone adventurous.

*Realistic -*

Realistic think not only makes you aware of the reality of life but also encourages it to do something new.

*Time Oriented -*

Time-oriented not only knows the value of time, but is also aware of the beauty of time.

*"" By the way, The Person who is Scientific, Motivator, Adventurous, Realistic with Time-Oriented, Then he is called "" SMART ""*

Below link for Read Full Article -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

रविवार, 23 जनवरी 2022

Definition of How / कैसे की परिभाषा

"" कैसे ""
★★  आत्मचिंतन / कार्यकारण सिद्धांत के पंचतत्व में 
अंतिम पड़ाव "" कैसे "" ही  है। ★★

""  कार्य निष्पादन की सफलता लक्ष्य निर्धारण की रीति तय करती है जिसे हम कैसे से सम्बोधित करते हैं। ""

""" मंजिल हासिल करने के ढंग को ही कार्यकारण सिद्धांत में कैसे कहा जाता है। ""

"" जीत का स्वाद / जश्न आपका आचरण तय करता है जिसे हम कैसे की संज्ञा देते हैं। ""

वैसे मानस के अंदाज में - 

"" क "" से कर्मक्षेत्र जहां अपने सपनों / मकसद को पूरा करने के लिए   जीवन को ही मैदान बने,
वहाँ सपनों के साथ साथ अकल्पनीय घटित होना प्रकृति की नियति में शामिल हो जाता है ;

"" स "' से साध्यता जहां सिर्फ लक्ष्य को लेकर बनी हो,
वहाँ काम अधूरा रह जाना नामुमकिन  ही नजर आता है। ;

"" वैसे कर्मक्षेत्र की साध्यता जहां सुनिश्चित हो वहाँ अपनाया गया तरीका ही कैसे को प्रतिनिधित्व करता है। ""

"" कैसे प्रश्न विधि /ढंग का प्रतिनिधित्व करता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

शनिवार, 22 जनवरी 2022

Definition of Where / कहाँ की परिभाषा

"" कहाँ  ""
★★  आत्मचिंतन / कार्यकारण सिद्धांत के पंचतत्व में 
चतुर्थ  पड़ाव "" कहाँ "" ही  तो है। ★★

"" कार्य क्षेत्र की सरहद का निर्धारण  सिर्फ कहाँ से ही तो होता है। ""

"" पराकाष्ठा किसी भी सोव / विचार की सीमाओं को सिर्फ कहाँ से ही तो सम्बोधन करवाती है। ""

"" मंजिल का स्वागत  या गन्तव्य तक की पहुंच दोनों में कहाँ का निर्धारण पहले ही करना होता है। ""

"" वैसे मानस के अंदाज में -

"" क "" से कार्यप्रणाली जहां पहले से ही निर्धारित कर फिर कार्य का संचालन किया जाये ,
वहाँ कार्य निष्पादन बड़े ही सलीके किया जाता है ;

"" ह "" से हद जहां बंधन मुक्त ना होकर परिधि / घेरे की मोहताज हो,
वहाँ परिणाम बहुत कुछ पहले ही अनुमानित हो जाते हैं ;

"" वैसे कार्यप्रणाली की हद ही  कहाँ / कहाँ तक से परिचय करवाती है। ""

"" कहाँ प्रश्न सीमा / स्थान  का प्रतिनिधित्व करता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

Ravana Slaughter / रावण वध

"" रावण वध "" या  "" सुनियोजित अपने ही कुल का सामुहिक उद्धार "" या "" स्त्री के सम्मान हेत...

DECENT POST