मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

एक निर्णय का फल या कीमत

"" एक निर्णय का फल या कीमत वक़्त  और परिस्थितियों पर निर्भर करती है ""

 हर पल इंसान को निर्णय की प्रक्रियाओं से रूबरू होना ही होता है,
वह कभी सहज, तो कभी विषम, तो कभी जटिल भी हो सकती हैं।

कुछ निर्णय के परिणाम तुरंत या समकालीन, तो कभी दीर्घकालिक भी होते हैं।

निर्णय जब गलती में तब्दील होता है तो असहज, काफी दुःखद, तो कभी कभार अत्यंत पीड़ादायक भी रहता है।

★★★ जब गलती दूसरों से हो तो - दण्डस्वरूप शर्मिंदगी , सजा व चालान की उम्मीद रखता है।

★★★ जब गलती अपनों से हो तो - सहजता, सम्मानजनक समझौता व दण्ड को भी उपहार स्वरूप भेंट प्रदान करवाने की आस रखता है।

मनुष्य की यह विकृत मानसिकता व दोगलापन समाज को स्वार्थ व संकीर्णता की ओर अग्रसर करवाता है।

मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी - मानस पँथ
उद्देश्य - इंसान के अस्तित्व को व्यवहारिकता के साथ रखने में स्वंय की भूमिका का निर्वहन करना।

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

Religion is not a system of worship

"" धर्म कोई पूजा पद्धति नहीं अपितु सर्वकालिक नियम है ""

"" शाश्वत, अनवरत, निर्बाध गति से चलने वाला सृष्टि का सर्वमान्य नियम ही धर्म कहलाता है। ""

"" किसी भी वस्तु ,वनस्पति या प्राणित्व का नैसर्गिक गुण ही वास्तविक रूप ही धर्म कहलाता है। "

"" साधारण शब्दों में प्रकृतित्व में निहित अंतर्निहित गुण ही धर्म है। ""

जैसे मानव में मनुष्यत्व , अश्व में अश्वत्व आदि

और थोड़ा विस्तृत श्रृंखला में प्रकृति पंचतत्व से मिलकर बनी है। 
★ भूमि से गंध
★ जल से स्वाद
★ वायु से स्पर्श
★ अग्नि से रंग
★ आकाश से शब्द का बोध होता है।

धर्म को पूजा पद्धति कहना कालांतर में भाषा शैली का विकृत रूप का एक उदाहरण है और कुछ नहीं।

मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी - मानस पँथ
उद्देश्य - सामान्य ज्ञान को व्यवहारिकता के साथ रखने में सहायक सिद्ध होना।

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

"" झूठ तो ज़नाब झूठ ही होता है ""

"" झूठ तो ज़नाब झूठ ही होता है वह भला निष्पाप कहाँ होता है ""

"" असल में वास्तविकता को छुपाते हुये उसी सन्दर्भ में व्यवहार से निज लाभ का आधार ही झूठ होता है। ""

"" दूसरे से आचार विचार द्वारा हित साधना में अपने पक्ष की हकीकत पर पर्दा डालना ही झूठ है। ""

पूरे संसार में बिना स्वार्थ के कहाँ कुछ होता है -

★ कहीं झूठ सफेद तो कहीं ,
★ झूठ काला भी हो जाता हैं।

सबसे बड़ा झूठ तो 
"" इस संसार में निःस्वार्थ रहना। ""

◆ ◆ जहां पहले से स्वार्थ को जता दिया जाये  तो मानो कि आप छल से बच गये। ★★

"" सत्य की आस में ही छल की प्राप्ति होती है। "" 

मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी - मानस पँथ
उद्देश्य - सामान्य ज्ञान को व्यवहारिकता के साथ रखने में सहायक सिद्ध होना।

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

TRUE WORDS / मिथ्या वचन

"" सत्य या फिर अकाट्य कर्णप्रिय मिथ्या कथन ""

★ ★ पूर्ण सत्य एक भ्रम और कुछ नहीं ★★

"" सत्य वे कथन जिसका अभी तक खण्डन नहीं हुआ है। ""

"" वे कर्णप्रिय कथन जिन्हें अकाट्य प्रमाणों से सिद्ध किया जा चुका है उन्हें सत्य कहा जाता है। ""

★★★ "" वर्तमान और निकट भविष्य में जिसे जब तक मिथ्या साबित न किया जा सके वे कथन सत्य कहलाते हैं। "" ★★★

इस संसार में कुछ भी पूर्ण सत्य नहीं है और ना पूर्ण रूप से झूठ।

सत्य वचन के प्रकार -

●  निर्लोभ सत्य
●  व्यवहारिक सत्य / आंशिक स्वार्थ सिद्धि सत्य
●  अर्धसत्य
●  कर्णप्रिय सत्य

मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी - मानस पँथ
उद्देश्य - भ्रमजाल से व्यवहारिकता की ओर अग्रसर करवाने में अपनी भूमिका अदा करना।

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

"" ना कोई पुस्तक "" पवित्र "" व ना ही अनुपयोगी ""

"" ना कोई पुस्तक "" पवित्र ""  व  ना ही अनुपयोगी होती है। ""

★★★ ज्ञान किसी पुस्तक में नहीं उसकी व्याख्या में ही निहित होता है। ★★★

जिसकी जैसी विवेचना वैसा ही विवेक आधारित संवाद या अभिव्यक्ति।

वरना एक ही विषय पुस्तक को  पढ़ने वाले कुछ अज्ञानी ना रहते या कुछ विद्वान ना बन पाते।

★  एक पुस्तक जब किसी वर्ग विशेष का पवित्र ग्रन्थ  के साथ - साथ जीवन शैली बनने लगे और ऊपर से अलग - अलग स्वार्थ सिद्धि पूर्ति करती उसकी व्याख्या निश्चित ही श्रेष्ठता की होड़ /अलगाव / कट्टरता / समाज के खण्डित / या फिर विध्वंस का मार्ग प्रशस्त करती है। ★ 

ज्ञान या निहितार्थ मानवीय मूल्यों के केन्द्रित  होने पर ही सर्वश्रेष्ठ व सर्वकल्याणकारी साबित होता है।

स्पष्टता से जानने व समझने के लिए वीडियो सन्देश की प्रतीक्षा करें।

मानस जिले सिंह
【यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी - मानस पँथ
उद्देश्य -  शिक्षा का व्यवहारिक व मानवीय मूल्यों के केंद्रित होने पर बल।

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

Meaning of Guru / गुरुनानक देव के जन्मदिन की बधाई

 गुरु शब्दों में :- 


"" कोई भी प्राणी या तत्व ""

जो जीवन जीने की कला जिसमें

【प्राणित्व / नैतिक मूल्य, अक्षर ज्ञान, स्वावलंबन , अध्यात्म- बोध】 

किसी भी मार्ग  को प्रशस्त करवाता है,

वह गुरू कहलवाता है।


।। ...........................।।


आज एक महान धर्म निरपेक्ष संत , सद्गुरु , जगतगुरु एवं उच्च आदर्श पुरूष का जन्म हुआ था।


उस अलौकिक, दिव्य एवं असाधारण शक्ति ने पूरे संसार को करूणा, दया के वशीभूत हो संगत व पंगत नियम के अधीन मानवीय मूल्यों का पाठ पढ़ाया।


हमें  उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात ही नहीं जन जन तक पहुंचाना चाहिए।।


यही सच्ची गुरुचरणों में वन्दना , श्रद्धा व समर्पण होगा। 


इस महान संत को धर्म विशेष के बंधन में बांधना उनके विराट , असीम व अद्वितीय व्यक्तित्व को छोटा करना होगा। अतः उनके जाति,धर्म व आडम्बर मुक्त जीवन की संकल्पना को मैं "" मानस '" जरूर जीवन में चरितार्थ करने का प्रयास करूंगा।

।। ........................।।

https://www.facebook.com/manasjilay/

https://www.realisticthinker.com/

गुरुनानक देव के जन्म दिवस पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।

                                         

मानस जिले सिंह

【यथार्थवादी विचारक"】

अनुयायी - मानस पँथ

उद्देश्य - जीवन में सरलता, स्पष्टता व पारदर्शिता के साथ जीवन जीना।

सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

Thought about Decision / निर्णय के बारे में विचार

"" एक निर्णय का फल या कीमत वक़्त  और परिस्थितियों पर निर्भर करती है ""

 हर पल इंसान को निर्णय की प्रक्रियाओं से रूबरू होना ही होता है,
वह कभी सहज, तो कभी विषम, तो कभी जटिल भी हो सकती हैं।

कुछ निर्णय के परिणाम तुरंत या समकालीन, तो कभी दीर्घकालिक भी होते हैं।

निर्णय जब गलती में तब्दील होता है तो असहज, काफी दुःखद, तो कभी कभार अत्यंत पीड़ादायक भी रहता है।

★★★ जब गलती दूसरों से हो तो - दण्डस्वरूप शर्मिंदगी , सजा व चालान की उम्मीद रखता है।

★★★ जब गलती अपनों से हो तो - सहजता, सम्मानजनक समझौता व दण्ड को भी उपहार स्वरूप भेंट प्रदान करवाने की आस रखता है।

मनुष्य की यह विकृत मानसिकता व दोगलापन समाज को स्वार्थ व संकीर्णता की ओर अग्रसर करवाता है।

https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी - मानस पँथ
उद्देश्य - इंसान के अस्तित्व को व्यवहारिकता के साथ रखने में स्वंय की भूमिका का निर्वहन करना।

रविवार, 13 फ़रवरी 2022

Thought of Relationship / रिश्ता

"" रिश्ता एक प्यार व सुरक्षा की छत्रछाया या सपनों की सीढ़ियाँ या फिर भावनात्मक बेड़ियाँ  ""

"" अंतर्मन से प्यार व समर्पण को परिलक्षित करने का अहसास ही रिश्ता है। ""

"" एक ही गर्भ या शुक्राणुओं से जुड़े रक्त बन्धन भी रिश्तों का निर्माण करते हैं। ""

"" एक ही कटुम्ब या ध्येय या जीवन शैली के बीच अनन्य लगाव व त्याग को दर्शाता मनोभाव ही रिश्ता कहलाता है। ""

"" एक दूसरे के हितों रक्षा, सम्मान या विरह की वेदना के भाव भी जहां मौजूद हो तो वह रिश्ता है। ""

रिश्तों की बलि पहले भी चढ़ती आयी है परन्तु वर्तमान में स्थिति मतलबपरस्त तो कहीं भयावह ही बनी हुई है। 

★ आजकल व्यापार को साधने में बनावटी रिश्तों का बोलबाला रहता है।

★★ रिश्तों की चासनी में आजकल के बच्चे माता पिता का अपने हितों को साधने में सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करते हैं।

★★★ रिश्तों के नाम सबसे ज्यादा शारिरीक व मानसिक शोषण का शिकार आजकल पत्नी / प्रेमिका नाम का रिश्ता रहता है।
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】
मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी - मानस पँथ
उद्देश्य - सामाजिक समस्याओं को व्यवहारिकता के साथ रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना।

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

Thought about Husband / पति

"" "" पति "" एक औरत के माथे का सिंदूर या 
सिर का ताज या फिर अनकहा सांस्कारिक बोझ ""

"" विपरीत लैंगिक वयस्कों के बीच अंतरंग पलों की वचनबद्धता या बन्धनयुक्त  जीवन शैली ही दाम्पत्य जीवन है। ""

"" गृहस्थ जीवन में बालिगों के प्रेम पूर्वक आलिंगन की संकल्पना ही दाम्पत्य जीवन कहलाता है। "

"" वैसे औरत को घर की लक्ष्मी, दुर्गा माँ तो कभी अन्नपूर्णा भी कहा जाता है। ""

परन्तु आज भी समाज में पुरूष प्रधानता चरम व स्त्रियों की दशा अत्यंत दयनीय कई कारणों से बनी हुई है।

★ कन्या भ्रूण हत्या , बलात्कार, दहेजप्रथा के चरम पर होने के उपरांत भी सख्त कानून का निष्प्रभावी व असरदार न होना।
★ स्त्रियों को शिक्षा, नोकरी व्यवस्था में भेदभाव बना रहना।
★महिलाओं के स्वावलंबन का अधिकार पर पारिवारिक व सामाजिक माहौल का उदासीन बने रहना।
★ तलाकशुदा / विधवा को हिकारत व हेय दृष्टि से देखा जाना।
★ एकल परिवार व्यवस्था की  सामाजिक अस्वीकार्यता यानि बच्चों के अभिभावकों में पिता के नाम की अनिवार्यता।
★ स्त्री द्वारा जीवन साथी के त्याग / तलाक को सामाजिक मान्यता का अभाव ।
★ उम्र के किसी भी पड़ाव में जीवन साथी से मुकि के मार्ग का अवरूद्ध होना।
★ वैवाहिक संबंधों में बलात्कार की पीड़ादायी क्रूरता को सामान्य घटना में भी दर्ज ना करना।

शेष..........................वीडियो सन्देश से इस सन्दर्भ की सरल,स्पष्ट व सुसंगत व्याख्या जल्दी ही प्रस्तुत करूँगा।

मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी - मानस पँथ
उद्देश्य -  सामाजिक उत्पीड़न को व्यवहारिकता के साथ रखने में अपनी भूमिका निर्वहन करना।

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

Definition of Smartness / होशियारी की परिभाषा

*"" होशियारी 【 SMARTNESS 】 ""*

*"" आधुनिकता के साथ धरातलीय जीवन शैली का अंदाज ही स्मार्टनेस / होशियारी कहलाती है। ""*

"" विचारों के साथ आचरण में भी व्यवहारिकता की झलक प्रस्तुत करने की अदा ही स्मार्टनैस / होशियारी कहलाती है।""

*"" सैद्धान्तिक होने के साथ साथ जमीनी हकीकत से जुड़ा जीवन जीने का तौर तरीका ही स्मार्टनैस / होशियारी कहलाता है।""*

वैसे मानस के अंदाज में -

*- वैज्ञानिकता -*

"" वैज्ञानिकता विचारों में झलकती है तो आधारहीन तथ्य नदारद हो जाते हैं ।""

*- प्रेरणादायक -*

"" प्रेरणादायी विचार एक बार तो अधमरे में भी  जान फूंकने का काम करती है।""

*- साहस -*

"" साहस बार बार कुछ नया कर गुजरने को प्रेरित करता है।""

*- यथार्य -*

"" यथार्थ हमेशा जमीनी हकीकत के साथ साथ व्यवहारिकता के नजदीक भी बनाये रखता है। ""

*- समयबद्धता -*

"" समयबद्धता समय की कीमत ही नहीं अपितु समय के बलवान होने से परिचय करवाती है।""

*- बातचीत कला -*

"" बातचीत करने की कला व्यापार ही नहीं व्यवहार के साथ नुकसान को व्यवस्थित कर फायदा बनाती है। ""

*- उद्यमशीलता -*

"" उद्यमशीलता मानवीय जीवन शैली की सर्वश्रेष्ठ कौशल है।""

*- स्वावलंबन -*

"" स्वावलंबन एक जरूरत नहीं अपितु खुद पर गौरवान्वित होने एक संस्कार है। """

*- गम्भीरता -*

"" गम्भीरता सभी आदतों के प्रति जागरूकता दिखाने की एक कवायद भर है। ""

"" वैसे जो विचारधारा में वैज्ञानिकता, प्रेरणा, साहस, यथार्थ, समयबद्धता के साथ साथ बातचीत की कला, उद्यमशीलता, स्वावलंबन, गम्भीरता बनाये रखे उसे होशियारी / स्मार्टनेस कहते हैं। ""

If you want to *Read my Article.* Please click on *Below Links.*

https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

Ravana Slaughter / रावण वध

"" रावण वध "" या  "" सुनियोजित अपने ही कुल का सामुहिक उद्धार "" या "" स्त्री के सम्मान हेत...

DECENT POST