गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

Definition of Smart / होशियार की परिभाषा

*"" होशियार 【SMART】 ""*

"" आचार विचार से जीवन को प्रगतिशीलता का द्योतक बनाना ही स्मार्ट / होशियार कहलाता है।""

"" वह व्यक्ति जो आधुनिकता के साथ समय समय पर वास्तविकता को भी तरजीह दे उसे स्मार्ट / होशियार कहते हैं। ""

*- वैज्ञानिक -*

"" वैज्ञानिक वही जो मानवीय जीवन को सरल, सुखद बनाने के साथ प्रकृति के अनुरूप विकसित करने का प्रयास करे। ""

*- प्रेरक -*

"" जो जीवन में संघर्ष से सफलता व उपलब्धियां प्राप्त करने पर जोर दे वही प्रेरक कहलाता है। ""

*- साहसी -*

"" कठिनाइयों को किनारे करते हुए नई इबारत लिखना ही हर किसी को साहसी बनाता है।""

*- यथार्थवादी -*

"" यथार्थवादी सोच अपको जीवन की वास्तविकता से रूबरू ही नहीं करवाता बल्कि उसे कुछ नये के  लिये प्रोत्साहित भी करता है। ""

*- समयोन्मुखी -*

"" समयोन्मुखी समय की कीमत ही नहीं जानता अपितु समय की नजाकत से भी परिचित रहता है। ""

"" वैसे जो वैज्ञानिक, प्रेरक, साहसी, यथार्थवादी के साथ समयोन्मुखी भी हो वही स्मार्ट / होशियार कहलाता है। ""
If you want to *Read my Articles.* Please click on *Below Links.*

https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

Definition of Birthday / जन्मदिन की परिभाषा

"" जन्मदिन ""

"" प्राणी द्वारा अपने अस्तित्व के शुभ अवसर की साक्षी घड़ी को जन्मदिन से  ही जाना जाता है। ""

"" अपने वजूद के अहसास की  मांगलिक वेला को विधिवत रूप से जन्मदिन कहा जाता है। ""

मानस के अंदाज में -

"" ज "" से जीवन निर्वहन जहां असूलों के साथ किया जाये,
वहाँ नित्य नये संस्कार गढ़े जाते हैं ;

"" न् "" से नीँव / नवस्थापना जहां नियमावली द्वारा मजबूती से रखी जाये,
वहाँ सृजनात्मक व रचनात्मक कार्यों की छड़ी लगी रहती है ;

"" म "" से मृत्युवरण / मरणांतक  जहां सत्य के रास्ते पर चला जाये,
वहाँ जीवन दूसरों के लिए प्रेरणादायक ही बनता है ;

"" वैसे जीवन निर्वहन हेतु प्राणित्व के पदार्पण की नींव / नवस्थापना जहां मृत्युवरण / मरणांतक बनी रहे तो वहाँ  वह जन्म ही कहलाता है। ""

"" जीवन का नश्वर जगत से परिचित होना ही जन्म कहलाता है ""

"" प्राणितव का सृष्टि के पंचतत्व से साक्षात्कार होना ही जन्म कहलाता है। ""

"" द "" से दस्तक जहां हर नये कार्य आरंभ  से पहले उसकी गुणवत्ता व तार्किकता की कसौटी पर हो,
वहाँ परिणाम सदैव उत्साहवर्द्धक ही निकलते हैं ;

"" न "" से नव नक्षत्र / निश्चित कालखंड जहां कार्य संचालन की रूप रेखा  को समर्पित हो,
वहाँ वैज्ञानिकता के रास्ते पर चलने की परिपाटी ही बनती है ;

"" वैसे दस्तक जहां नव नक्षत्र /निश्चित कालखंड में हो तो वहाँ शास्त्रीय गणना  उसे दिन कहती है। ""

"" सूर्यादय से सूर्यास्त के बीच का समय काल दिन कहलाता है। ''

"" रोजमर्रा के कार्यकाल की  विधिवत निर्धारण संज्ञा को दिन कहते हैं। ""

"" 24 घण्टे की समयावधि भी तो दिन ही कहलाती है। ""

""वैसे जीवन निर्वहन लक्ष्य नवस्थापना  से मरणांतक का बन उसकी दस्तक जब निश्चित कालखंड में दर्ज  हो तो उसे जन्मदिन कहते हैं ; ""

https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

Definition of tribute / श्रद्धांजलि की परिभाषा

"" श्रद्धांजलि ""

"' किसी देव पुरूष के प्रति समर्पण व आस्था में अश्रुधारा का बहना ही श्रद्धांजलि कहलाती है। ""

"" श्रेष्ठ आत्मा को भाव या हस्त द्वारा समर्पित भाव विभोर आदर को ही श्रद्धांजलि कहते हैं। "'

मानस के अंदाज में -

"" श्र "" से श्रीयुक्त जहां बोल में श्रेष्ठ या महान व्यक्तित्व हेतु आदर के लिए प्रयोग किया जाये,
वहाँ वे लोग सिद्ध या देव की संज्ञा में आ जाते हैं ;

"" र "" से रहबर जहां ईश्वर समान बनने लगे ,
वहाँ स्वामिभक्ति कर्म के साथ विचारों में भी झलकती है ;

"" ध "" से धीरज जहां सौम्यता का परिचय देने लगे,
वहाँ व्यक्तित्व सूरज के समान प्रकाशवान  दिखता है ;

"" द "" से दयादृष्टि की भावना जहां अपने से श्रेष्ठ से होने लगे,
वहाँ प्रतिफल भी अभूतपूर्व देखने को मिलते हैं ;

"" वैसे श्रीयुक्त या रहबर से  जहां धीरज के साथ दयादृष्टि / देयता की भावना हो,
वहाँ वह श्रद्धा बन जाती है। ""

"" अ "" से अर्पण जहां अंतर्मन व निष्कपट से हो,
वहाँ समर्पण व प्रेम के साथ सानिध्य भी उपहार स्वरूप मिलता है ;

"" न "" से नयननीर जहां किसी अपने की याद को ताजा करता हो,
वहाँ प्रेम व आस्था दोनों का संगम देखने को मिलता है ;

"" ज "" से जज्बा जहां कुछ कर गुजरने का हो,
वहाँ कर्म को मेहनत की भट्टी में से गुजरना ही पड़ता है ;
 
"" ल "" से लयबद्ध जहां कार्यशैली का नियम बनने लगे,
वहाँ कार्य करने में आनन्द के साथ साथ गुणवत्ता भी बढ़ती है ;

"" वैसे श्रीयुक्त या रहबर से धीरज के साथ दयादृष्टि / देयता की भावना जहां प्रबल हो ,
वहाँ अपर्ण में नयन नीर वो भी  जज्बे के साथ या हस्त द्वारा लयबद्ध प्रार्थना ही श्रद्धांजलि कहलाती है। ""

https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

Definition of Admiration / श्रद्धा की परिभाषा

"" श्रद्धा ""

"" श्रेष्ठता के प्रति भावुक व अनन्य प्रेम को दर्शाती करबद्ध वन्दना ही श्रध्दा कहलाती है। ""

"" दूसरे के प्रति निःशब्द अन्तर्मुखी सच्ची आराधना या निवेदन ही श्रद्धा कहलाती है। ""

मानस के अंदाज में -

"" श्र "" से श्रीमुख जहां वचनों की धार्मिक व्याख्या के लिए अपना प्रयोग देता हो,
वहाँ सिद्ध या देव ही श्री की संज्ञा लेते हैं ;

"" र "" से रहनुमा जहां ईश्वर तुल्य हो,
वहाँ समर्पण व आस्था कूट कूट कर भरी रहती है ;

"" ध "" से धैर्य जहां शालीनता का परिचय देने लगे,
वहाँ व्यक्तित्व में निखार आना लाज़मी है ;

"" द "" से दयामयी दरख्वास्त जहां अपने से श्रेष्ठ से हो तो,
वहाँ प्रतिफल भी अभूतपूर्व देखने को मिलते हैं ;

"" वैसे श्रीमुख जहां रहनुमा से धैर्य के साथ दयामयी दरख्वास्त करे वहाँ वह श्रद्धा ही है। ""
 https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

रविवार, 6 फ़रवरी 2022

Definition of coincidence / संयोगवश की परिभाषा

"" संयोगवश""

"" वह वेला जो आपके जीवन में  बिना इजाजत के ही सुखद नवसंचार का मार्ग प्रशस्त करे उसे संयोगवश कहते हैं। ""

"" जीवन की वह घडी जो बिना पूर्व निर्धारित सफलता व उत्साह का रास्ता दिखलाये उसे संयोगवश कहते हैं। ""

मानस के अंदाज में -

"" स "' से सुखद जहां पाना जीवन का लक्ष्य हो, 
वहाँ कर्मो को पसीने से गुजरना ही पड़ता है ;

"" न् "" से न्यायसंगत जहां व्यवहार करने या बनाने की इच्छा हो,
वहाँ सदैव दूसरों की भावनाओं का जरूर ध्यान।में रखा जाता है ;

"" य "" से योगदान जहां अपने से श्रेष्ठ बनने के लिये किया जाये,
वहाँ निश्चित ही मेहनत आग की भट में से गुजरती है ;

"" ग "" से गर्म जोशी जहां बात करने का आधार बने,
वहाँ जिंदगी में जोश का उफ़ान वक़्त के तकाज़ा देखकर ही आता है ;

"" व "" से वास्तविक जहां खुद के विचारों को रखने पर जोर दिया जाये,
वहाँ कार्यव्यवहार सदैव धरातलीय ही होता है ;

"" श "" से शालीनतापूर्वक जहां अपनी व दूसरों की बात को रखने का मौका मिले,
वहाँ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने का अदब आ ही जाता है ;

"" वैसे सुखद व न्यायसंगत योगदान जहां गर्म जोशी / गर्माहट भर दे,
वहां वास्तविक व शालीनतापूर्वक व्यवहार को ही संयोग कहते हैं। ""


If you want to *Read This & More Articles.* 
Please click on *Below Links.*
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

Definition of choice / चयन की परिभाषाL

"" चयन ""

"" ऐसा पक्ष जिसका परिणाम अपेक्षित रहने की उम्मीद हो , चयन कहते हैं। ""

"" वह पथ जो आपको सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है उसे चयन कहते हैं। ""

"" वह पहलू जो आपके मनोयोग की पूर्ति करे उसे चयन कहते हैं। ""


मानस के अंदाज में -

"" च "" से चमत्कार जहां देखने व रचने के सपने संजोए जायें,
वहाँ निश्चित ही सुंदर व सकारात्मक परिणाम निकलते हैं ;

"" य "" से यथोचित जहां व्यवहार करना सिखाया जाता हो,
वहाँ प्यार के साथ साथ सफलता भी कदम चूमती है ;

"" न "" से निर्णय जहां किसी के अस्तित्व को बनाने या मिटाने की ताक़त रखे,
वहाँ नियम व धर्म दोनों का संयम से परिचय देना चाहिए ;

"" वैसे चमत्कार जहां यथोचित निर्णय की उम्मीद से हो तो उसे चयन की संज्ञा दी जाती है। ""


If you want to *Read This & More Articles.* 
Please click on *Below Links.*
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

Definition of decision / निर्णय की परिभाषा

"" निर्णय ""

"" आपके द्वारा ली गई पहल जिससे पीछे हटना कमजोर इच्छाशक्ति प्रकट करता हो निर्णय कहलाता है। "

"" विचार व संकल्प शक्ति की दृढ़ता व उसकी सिद्धि हेतु उठाये कदम ही निर्णय कहलाते हैं। ""

"" लक्ष्य की पूर्ति के लिये कठोर आत्मानुशासन रवैया ही निर्णय बनता है। ""

मानस के अंदाज में -
""  न "" से नापतौल जहां विचारों की बोलचाल भाषा के लिये ही हो, 
वहाँ मधुर आवाज न हो तो भी रिश्तों में मिठास बनी रहती है ; 

"" र "" से रजामन्दी जहां व्यवहार व विचार में बनी रहे,
वहाँ टकराव की तो गुंजाइश खत्म हो जाती है और सामंजस्य का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिलता है ;

"" न "" से नवसर्जन जहां बहुत कुछ उम्मीद व सपनों को लेकर हो,
वहाँ सकारात्मक के साथ फलदायी परिणाम प्राप्त होते हैं ;

"" य "" से यात्रा जहां किसी भी कार्य के लिए समर्पित की जाये,
वहाँ निश्चित ही आश्चर्यजनक व आशान्वित नतीजे सम्भव होते हैं ;

"" वैसे विचारों में नापतौल के उपरांत रजामंदी भी बनने लगे,
वहाँ नवसृजन तक की पूरी यात्रा ही तो निर्णय कहलाता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

Definition of Intention / इरादे की परिभाषा

"" इरादा ""

"" किसी कार्य / विषय पर अंतर्मुखी चिंतन ही इरादा कहलाता है। ""

"" वह विचार जो रहस्यमयी तरीके से साझा किया जाये तो इरादा कहलाता है। ""

"" लक्ष्य पर जगजाहिर सन्देहास्पद पक्ष ही इरादा है ।""

मानस के अंदाज में -

"" इ "' से इच्छाशक्ति जहां निर्णय को मजबूती प्रदान करे,
वहाँ सफलता जल्द की कदम चूमती है ;

"' र "" से रहस्ययुक्त जहां प्रयासों को ना रखा जा सके ;
वहाँ लक्ष्य तक पहुंचने में बहुत भारी समस्याओं का अंबार लगना लाज़मी है ;

"' द "" से दस्तान जहां हर किसी से साझा ना कि जा सके,
वहाँ रहस्य तो बनते ही हैं साथ ही साथ सफ़र भी सुहावना होना अवश्यम्भावी होता है ;

 "" वैसे इच्छाशक्ति जहां रहस्ययुक्त हो दस्तान बनने लगे,
वहाँ वह इरादा कहलाती है। ""

"" मासूमियत भरे ख्याल भविष्य के आधार बने लगें तो वे भी इरादे ही कहे जाते हैं। ""

https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

Manas Jilay Singh 【 Realistic Thinker 】

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

Definition of SELF DETERMINATION / आत्मनिर्णय की परिभाषा

""आत्मनिर्णय ""

"" स्वयं द्वारा की गई पहल जिसकी पूर्णाहुति विश्वास को सम्बल दे तो वह आत्मनिर्णय कहलाता है। "

"" दृढ़संकल्पित होने व उसकी सिद्धि हेतु खुद ब खुद उठे कदम ही आत्मनिर्णय कहलाते हैं। ""

"" मजबूत आत्मानुशासनात्मक तरीका जो स्वयं को साबित करे वही सही आत्मनिर्णय कहलाता है। ""

मानस के अंदाज में -

"" अ "" से अस्तित्व जहां व्यक्तित्व से ऊपर उठने लगे ,
वहाँ सही गलत ज्यादा वजूद में नहीं रहता है ;

"" त् "" से तार्किकता जहां जटिलता को सरल व स्पष्ट बनाती हो,
वहाँ रुढ़िवादी परम्परायें हमेशा ध्वस्त होती हैं ;

"" म "" से मौजूदगी जहां अपनों के बीच बनी रहती है,
वहाँ संस्कार व सभ्यता का तानाबाना काफी मजबूत रहता है ;

""  न "" से नापतौल जहां आचार विचार में शामिल होने लगे,
वहाँ व्यवहार के साथ विचारों की गुणवत्ता भी बढ़ने लगती है ; 

"" र "" से रजामन्दी जहां दूसरों के साथ साथ अपनों से भी होती रहे,
वहाँ  प्रेम व अपनापन यथार्थ में देखने को मिलता है ;

"" न "" से नवसर्जन जहां नई उम्मीदों के साथ हो,
वहाँ नवस्थापना के साथ नवसंचार होना लाजमी है ;

"" य "" से यात्रा जहां किसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु की जाये,
वहाँ विश्वास का दृढ़ होना ज्यादा आश्चर्यचकित नहीं करता ;

"" वैसे विचारों में अस्तित्व की तार्किकता के साथ मौजूदगी, नापतौल के उपरांत रजामंदी भी बनने लगे,
वहाँ नवसृजन तक की पूरी यात्रा ही आत्मनिर्णय कहलाता है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

Definition of Self / आत्म की परिभाषा

"" आत्म ""

"" स्वयं के मौजूदगी की अभिव्यक्ति ही आत्म है। ""

"" अपने वजूद की सैद्धांतिक सहमति ही आत्म है। ""

"" खुद को प्रमाणिकता के साथ प्रस्तुतिकरण ही आत्म कहलाता है। ""

मानस के अंदाज में -

"" अ "" से अस्तित्व जहां वरीयता में खुद को आगे रखने की कवायद करता हो,
वहाँ संवैधानिक या असंवैधानिक कुछ ज्यादा मायने नहीं रखता है ;

"" त् "" से तार्किकता जहां विचारों में बनी रहती है,
वहाँ गहराई से मंथन होना लाजमी है ;

"" म "" से मौजूदगी जहां अच्छे विचारों की बनी रहती है,
वहाँ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने की प्रवृत्ति भी बनी रहती है ;

"" वैसे अस्तित्व जहां तार्किकता के साथ मौजूदगी दर्ज करे, वही आत्म है। ""

पूरा पढ़ने के लिए लिंक -
https://www.facebook.com/manasjilay/
https://www.realisticthinker.com/

मानस जिले सिंह 【 यथार्थवादी विचारक】

Ravana Slaughter / रावण वध

"" रावण वध "" या  "" सुनियोजित अपने ही कुल का सामुहिक उद्धार "" या "" स्त्री के सम्मान हेत...

DECENT POST